ऐतबार
किसी को बनाले अपना
किसी के साथ देख कोई सपना,
किसी के गले मे डाल बाहो के पाश
किसीसे साथ कर मंजिल तलाश,
किसी से सिखले गाना
किसीके साथ बना नया तराना,
किसी से लगा दिल सुहाना
किसी के साथ मिलके
लिख जीने का अफसाना,
किसी पे तो पागल कर ऐतबार,
फिर जिंदगी से तूझे हो जायेगा प्यार..
नयना..
