रचना के विवरण हेतु पुनः पीछे जाएँ रिपोर्ट टिप्पणी/समीक्षा

चाय और कॉफी की जंग

चाय और कॉफ़ी की जंग 


दिन रात साथ निभाए चाय

दिल नहीं कहना चाहता जिसको बाय-बाय 

चाहे हो सड़क किनारे की टपरी 

देखी जाती है चाय की अमीरी

बारिश में अदरक की चाय के है सब दीवाने 

काली चाय के भी अपने हैं अफसाने 

मसाला चाय की पूछो मत बात 

जिसमें पोषक तत्वों को दी जाती है दाद

चाय गरीबी और संपन्नता में 

फर्क करती नहीं 

बस अतिथि सत्कार का पुण्य

सिखाती रही 

चाय देती भर-भर सुकून है 

कॉफी का भी अपना ही जुनून है 

इसको पीने से नींद ना आए 

कार्य क्षमता बढ़ती जाए 

कॉफी का अपना गुरुर

 है 

जिसको कभी-कभी लेना जरूर है 

चाय देती तनाव से राहत

कॉफी है एनर्जी की बढ़त 

दोनों में ही अपनी-अपनी गर्मी 

चल पड़ती जिससे इंसानी जीवन की जर्नी


जयश्री तामने

टिप्पणी/समीक्षा


आपकी रेटिंग

blank-star-rating

लेफ़्ट मेन्यु