रचना के विवरण हेतु पुनः पीछे जाएँ रिपोर्ट टिप्पणी/समीक्षा

अभी बच्चे हैं!

समझाती बुझाती, डराती धमकाती माएं
ले जाती हैं कभी पैदल भागती भगाती,

कभी दोपहिया वाहनों पे बच्चों को...

बच्चा सुन रहा है, खोया है;नहीं पता
पर समझ तो नहीं रहा है,
वो अपनी अलग सोच अपनी दुविधा
में कहीं दूसरी दुनिया में है...

पापा के पीछे गाड़ी में बैठा बच्चा,
कभी चिपककर झपकियां लेता है,
कभी आवाजाही का आनंद लेता।
कोई आगे खड़ा होकर सतर्कता
की मूरत बना रहता।

कभी-कभार एक ही दिन में
कई कक्षाएं लगती हैं बच्चों की;
सुबह पापा से गाड़ी सीखते स्कूल जाना,
और फिर विद्यालय का सबक।
और कार्य पूर्ण ना होने पर
'अच्छा वाला सबक' सिखाते शिक्षक।
कितनी क्षमता है इन बच्चों में!
सीखने की,सहने की!
और हम कहते हैं, "अभी बच्चे हैं"

हां, शायद बहुत कुछ सह जाते हैं।
कहते कहते रह जाते हैं।
कहना कुछ चाहते, बोल कुछ जाते हैं।
समझने समझाने की प्रक्रिया में,
कई दफा उलझे रह जाते हैं।
दिन भर दौड़ भाग,
कभी स्कूल से ट्यूशन की,
या खेल के मैदान की।
दौड़ा दौड़ाकर हम उन्हें समझाते हैं।

क्या हम कभी स्वयं को समझाते हैं??
क्या सीख कैसे देनी है सिखाते हैं??
"हम पार चुके वो समय कहकर"
अपने बचपन की गलतियां छिपाते हैं।
हम भूल जाते हैं या भूल कर जाते हैं??

टिप्पणी/समीक्षा


आपकी रेटिंग

blank-star-rating

लेफ़्ट मेन्यु