नारी शक्ति का प्रतीक - महारानी लक्ष्मीबाई
कविता
*नारी शक्ति का प्रतिक- महारानी लक्ष्मी बाई*
नारी की शक्ति को जिसने आगे बढ़ाया,
ऐसी थी वो महारानी, रानी लक्ष्मीबाई ।
जिसने दुनिया को सिखाया।
इस बदलती दुनिया में आज भी है उनकी गाथा,
वो तो है नारी, पर नारी की शक्ति को आगे बढ़ाया।
लड़ी वह तो परंपराओं, रूढ़िवादी को ठुकराया ।
जग में आगे बढ़के ,
उसने अपने राज्य को को यूं बचाया।
बचपन से ही थी तलवार, तीरंदाजी, घुड़सवार ,युद्ध मैं निपुण।
नेतृत्व करने वाली
साहसी ,दृढ़ निश्चय,स्वाभिमानी।
वक्त आने पर उसने दिखाया अपने कलाकारी।
आज भी है कहीं जगह पर उनके नाम की विरासत
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।
