मैं कोई लेखिका या कवियित्री नही।इस खूबसूरत दुनिया की खूबसूरत बातें, कुछ किस्से कुछ यादें अपने शब्दों में पिरोने की एक ईमानदार कोशिश करती हूँ....
Book Summary
कुछ प्रेमकथाएं मौन धागों से बुनी जाती हैं, उनमें कोई क्लायमेक्स नहीं होता, कोई खलनायक नहीं होता, ना कोई विरह गीत होते हैं, ना ही कोई घुटनों पर बैठकर, लाल गुलाब देकर अपने प्रेम का इज़हार करता है।
होता है, तो केवल मौन संवाद, अपने अनकहे प्रेम पर विश्वास और असीमित धैर्य!
ऐसी प्रेमकथाएँ अलग धारा में बहती हैं, उस रेवा की तरह, जिसने परंपरा की पूर्वगामी दिशा को छोड़ पश्चिम को चुना और अंततः अपने सागर से मिल गयी ……