कमल कान्त - (23 September 2026)एक जिज्ञासु की नज़र से मै भी इस चमत्कार को कल ही देख आया हूं। मेरी प्रतिक्रिया कुछ यूं है:- 1) मुख्य चरित्र के अभिनेता का चयन उपयुक्त नहीं लगा। उनके चेहरे के भाव बाबा जी के गौरव और गरिमा को सही सही प्रदर्शित नही कर पा रहे थे। 2. पटकथा का सारा जोर चमत्कारों की कहानियां दर्शकों के गले उतारने में था और इस वजह से कालक्रम भी कहीं कहीं अटपटा हो गया है। 3) अभी कहानी अधूरी है । इस अंश की पटकथा का अंत बेहतर तरीके से किया जा सकता था। 4) 1975 के आसपास आई एक कमजोर फिल्म ' जय संतोषी मां 'ने भी बाक्स आफिस पर धूम मचाई थी। उसी की अगली कड़ी यह फिल्म है।
21
Onkarlal Patle - (22 September 2026)हनुमान अंश फिल्म की सफलता और पात्रों की एवं गायकों की विस्तृत जानकारी देकर आपने एक बहुत उत्तम कार्य किया है। प्रभावशाली अभिव्यक्ति! 🦚🌺🦚🌺🦚🌺🙏🦚🌺🦚🌺
11
विजय टेंग टेंग - (21 September 2026)पात्रो की जानकारी देकर आपने अच्छा प्रयास किया है ! अति सुन्दर
"मैं राष्ट्रभक्त हूं और आजीवन राष्ट्र की सेवा करता रहूंगा !" ---किरण कुमार पाण्डेय
Book Summary
"स्वयंभू मीडिया नेटवर्क" के बैनर तले बनी फिल्म "हनुमान अंश" का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है ! रागिनी सोना, नम्रता जी सिंह एवं अनुप्रिया ए नागर फिल्म के निर्माता हैं ! इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा चुकी फिल्म हनुमान अंश से जुड़े सभी लोग सम्मान के पात्र हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक फिल्म में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है ! बताते चलें कि, ७ अगस्त अपने रिलीज़ होने से लेकर दिनांक १९ सितम्बर सन् २०२६ तक फिल्म "हनुमान अंश" ने कुल १६३६५ प्रतिशत तक की भयंकर कमाई कर फिल्म जगत में एक नया 'कीर्तिमान' स्थापित किया है जिसे तोड़ पाना लगभग 'असम्भव' है !