किरण कुमार पाण्डेय के के - (19 April 2026)भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, त्याग और बलिदान के आगे पाकिस्तान को यह टीस मिलनी तय थी ! एक ओर जहां वीर सपूतों की टोलियां थीं तो वहीं दूसरी ओर नापाक पाक की बुजदिल सेना थीं जो किसी भक्षक की भांति अपने ही देश के नागरिकों का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने पर आमादा थीं ! दूसरे देशों की खैरात में मिले हथियारों के बल पर भारतीय सशस्त्र बलों से भिड़ने की मंशा पाकिस्तानी सैनिकों पर भारी पड़ी और उन्हें इसकी कीमत हथियार डालकर चुकानी पड़ी ! भारतीय शीर्ष नेतृत्व ने पाकिस्तान को तमाचा मारते हुए रही सही कसर भी पूरी कर दी और पूर्वी पाकिस्तान उसके हाथों से निकलकर स्वतंत्र हुआ ! भारत पाक युद्ध १९७१ इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हुआ ! पाकिस्तान को यह हार सदैव चुभती रहेगी ! बेहतरीन काव्य रचना का प्रदर्शन ✍️✍️✨✨🇮🇳🇮🇳🪖🪖🙏🙏💐💐