"मैं राष्ट्रभक्त हूं और आजीवन राष्ट्र की सेवा करता रहूंगा !" ---किरण कुमार पाण्डेय
Book Summary
'ओस की बूंदें' जागृति शर्मा द्वारा रचित एक काव्य संग्रह है जो ०७ अप्रैल २०२३ को शापिज़न द्वारा प्रकाशित लेखिका की पहली पुस्तक है ! पुस्तक में कुल पैंतालीस कविताएं हैं जिन्हें पढ़कर अहसास हो जाता है वाकई एक कवि का दिल औरों से अलग क्यूं होता है ! मैंने सभी रचनाएं पढ़ीं, सब एक से बढ़कर एक, दिल को छूने वाली लगीं, इसमें कहीं कोई दोराय नहीं परन्तु न जाने क्यूं इस पुस्तक को पाठकों का वह स्नेह नहीं मिल सका जिसकी यह 'हकदार' थी !