किरण कुमार पाण्डेय के के - (02 September 2026)ईश्वर आपकी पुकार सुन लें ! वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं भगवान श्री हरि विष्णु चार महीने बैकुंठ धाम छोड़कर पाताल लोक निवास करते हैं जिसे उनके निद्रा से जोड़कर देखा जाता है ! ज्ञात हो उस दौरान भगवान शिव सृष्टि की देखभाल करते हैं ! इस प्रकार शंका की कोई गुंजाइश नहीं कि भगवान सो रहे थे और उनके पीठ पीछे प्राकृतिक आपदा नेपाल में आ गई ! सच्चाई यह है कि मनुष्य प्रतिदिन प्रकृति के साथ क्रीड़ा कर रहा है, बदले में एकाध बार प्रकृति भी मनुष्य के साथ क्रीड़ा कर रही है ! इंसान बदलने को तैयार नहीं तो प्रकृति क्यूं करके स्वयं को बदलें ? खैर प्रयास उत्तम है ! मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं !