कहमुकरी एक प्राचीन विधा है। इसमें सर्वप्रथम अमीर खुसरो का नाम मिलता है।यह दो सखियों के बीच वार्तालाप है जिसमें एक सखी कुछ सांकेतिक भाषा में कहती है और उसका अर्थ अपनी सखी से पूछती वह सखी जो बताती है उससे मुकर जाती है और एक अलग ही अपनी बात का अर्थ बताती है। मुझे विश्वास है कि पाठक गणों को यह विधा अवश्य पसन्द आएगी।आप कमेंट के माध्यम से मुझे अवगत कराएं। इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅं।