"गुड़ी पड़वा" - हिंदू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) - महाराष्ट्र, गोवा तथा कोंकण क्षेत्र में सनातनियों द्वारा पूर्ण "श्रद्धा, विश्वास एवं हर्षोल्लास" से मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है ! घरों में गुड़ी (विजय पताका) लगाकर, रंगोली बनाकर और विशेष पकवान (पूरन पोली, श्रीखंड) खाकर मनाया जाता है !